सुपरस्टार विजय को भाजपा का डिप्टी सीएम ऑफर, टीवीके को 80 सीटें देने की अटकलें

0
18

चेन्नई । तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अभिनेता से नेता बने विजय और उनकी पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) को गठबंधन के लिए बड़ा प्रस्ताव दिया है। बताया जा रहा है कि अगर आगामी चुनाव में एनडीए सत्ता में आती है तो विजय को तमिलनाडु का उपमुख्यमंत्री बनाने का ऑफर दिया गया है।

सूत्रों के अनुसार प्रस्तावित सीट बंटवारे के तहत बीजेपी ने टीवीके को करीब 80 विधानसभा सीटें देने का सुझाव भी रखा है। माना जा रहा है कि चुनाव से पहले दोनों दलों के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत अंतिम चरण में पहुंच गई है।

अगर यह गठबंधन होता है तो तमिलनाडु की राजनीतिक तस्वीर बदल सकती है, क्योंकि यहां वोट प्रतिशत में मामूली बदलाव भी कई सीटों के परिणाम तय कर देता है। सूत्रों का यह भी कहना है कि विजय की नजर मुख्यमंत्री पद पर भी है, जो बातचीत का एक अहम मुद्दा बना हुआ है।

बताया जा रहा है कि बीजेपी विजय और उनकी पार्टी को एनडीए में शामिल करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए पार्टी विभिन्न माध्यमों से संपर्क साध रही है। सक्रिय राजनीति में आने के बाद से ही विजय की पार्टी तमिलगा वेट्री कझगम ने तेजी से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार बीजेपी की दिलचस्पी का एक बड़ा कारण विजय की तमिलनाडु में बड़ी फैन फॉलोइंग है। पार्टी रणनीतिकारों का मानना है कि उनके प्रशंसकों का थोड़ा सा समर्थन भी आगामी विधानसभा चुनावों में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here