तेज गर्मी के बीच रायपुर में स्कूल टाइमिंग में बदलाव, प्रशासन का निर्णय

0
37

रायपुर भीषण गर्मी के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए रायपुर जिला प्रशासन ने स्कूलों के समय में बदलाव किया है। यह निर्णय विद्यार्थियों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखकर लिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले के सभी शासकीय और निजी स्कूल अब सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक संचालित होंगे।

दो पालियों में लगेंगी कक्षाएं

नए आदेश के तहत हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों की कक्षाएं दोपहर 11:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित की जाएंगी। यानी अब स्कूलों का संचालन दो पालियों में किया जाएगा।

गर्मी और लू से बचाव के लिए फैसला

प्रशासन का कहना है कि लगातार बढ़ते तापमान और लू के खतरे को देखते हुए छोटे बच्चों को दोपहर की तेज धूप से बचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

सख्ती से पालन के निर्देश

जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि विद्यार्थियों की सेहत से जुड़ी किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

प्रदेश के अन्य जिलों में भी गर्मी को देखते हुए इसी तरह स्कूलों के समय में बदलाव किया जा रहा है, ताकि बच्चों पर गर्मी का प्रभाव कम किया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here