नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच देश में LPG आपूर्ति को लेकर उठ रही आशंकाओं के बीच पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने घरेलू उपभोक्ताओं के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि LPG उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक आधार ऑथेंटिकेशन (e-KYC) कराना अनिवार्य होगा।
e-KYC नहीं तो रुक सकती है सेवा
मंत्रालय के अनुसार, जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC नहीं कराया है, उन्हें गैस कनेक्शन और सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। हालांकि यह प्रक्रिया केवल उन्हीं ग्राहकों के लिए जरूरी है, जिनका सत्यापन अब तक नहीं हुआ है।
घर बैठे करें प्रक्रिया
सरकार ने e-KYC को आसान बनाते हुए इसे घर बैठे मोबाइल के जरिए पूरा करने की सुविधा दी है। इसके लिए उपभोक्ता अपनी ऑयल मार्केटिंग कंपनी के ऐप और आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन ऐप का उपयोग कर सकते हैं।
मंत्रालय ने जारी किए निर्देश
पेट्रोलियम मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के जरिए जानकारी साझा करते हुए बताया कि उपभोक्ता अपने LPG डिस्ट्रीब्यूटर से संपर्क कर सकते हैं या टोल-फ्री नंबर 1800-2333-555 पर कॉल कर अधिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
ऐसे करें e-KYC
-
संबंधित कंपनी का ऐप डाउनलोड करें (Indian Oil, BPCL, HPCL)
-
LPG आईडी और मोबाइल नंबर लिंक करें
-
e-KYC/आधार ऑथेंटिकेशन विकल्प चुनें
-
आधार नंबर दर्ज करें
-
फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें
सरकार के इस कदम को LPG वितरण प्रणाली में पारदर्शिता लाने और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
























