वैश्विक चुनौतियों के बीच एकजुटता का आह्वान, पीएम मोदी ने सामूहिक प्रयास पर दिया जोर

0
161

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वैश्विक चुनौतियों के मौजूदा दौर में देशवासियों से सामूहिक प्रयास और राष्ट्रीय एकता बनाए रखने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष से उत्पन्न हालातों पर संसद में विस्तार से चर्चा की गई है, साथ ही विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ भी इस विषय पर विचार-विमर्श हुआ है।

प्रधानमंत्री ने यह बात उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर (जेवर) में नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पहले चरण के उद्घाटन के बाद कही। उन्होंने कहा कि शांत मन और धैर्य भारतीयों की सबसे बड़ी ताकत है और इसी के बल पर देश हर चुनौती का सामना कर सकता है।

उन्होंने दोहराया कि केंद्र सरकार की नीतियां और रणनीतियां हमेशा देश और देशवासियों के हित को ध्यान में रखकर तय की जाती हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने यह भी विश्वास जताया कि सभी राजनीतिक दल मिलकर देश के हित में किए जा रहे प्रयासों को और मजबूत करेंगे, जिससे भारत हर वैश्विक चुनौती का डटकर सामना कर सके।

₹5700 करोड़ के निवेश से इंडोनेशिया में जिंदल स्टेनलेस की बड़ी छलांग, वैश्विक बाजार में मजबूत हुई पकड़ ?

1 अप्रैल से प्री-SIR का सघन अभियान, अब एक क्लिक पर करें बीएलओ से संपर्क

रामायण फिल्म से बड़ा अपडेट, 2 अप्रैल को ‘राम’ का होगा ग्लोबल रिवील

 

पीएम मोदी और मैं निपट लेंगे…ईरान से जंग के बीच ट्रंप का चौंकाने वाला बयान

IPL 2026: रायपुर में 10 और 13 मई को खेले जाएंगे बड़े मुकाबले, क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here