बैरियर तोड़कर विधानसभा में घुसी कार, सुरक्षा पर उठे सवाल

0
121

नई दिल्ली दिल्ली विधानसभा में सोमवार को सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया, जब एक कार बैरियर तोड़कर सीधे परिसर के अंदर पहुंच गई। इस घटना से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश नंबर की सफेद कार दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा के गेट नंबर-2 (वीआईपी गेट) को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुई। कार से एक नकाबपोश व्यक्ति उतरा, जिसने विधानसभा परिसर में एक गुलदस्ता रखा और तुरंत वापस लौट गया।

अधिकारियों के मुताबिक, वह व्यक्ति विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता के कार्यालय की ओर गया और पोर्च के पास फूलों का गुलदस्ता रखकर चला गया।

 सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। इस मामले को संभावित सुरक्षा उल्लंघन के तौर पर देखा जा रहा है।

यह घटना ऐसे समय पर सामने आई है, जब हाल ही में विधानसभा को बम धमकी से जुड़े संदेश मिले थे, जिससे सुरक्षा एजेंसियां पहले से सतर्क थीं।

 फिलहाल मामले की जांच जारी है और सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त किए जाने की बात कही जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here