
रायपुर नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल टी-20 क्रिकेट मैच खेला जाएगा। मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
आईपीएल मैच को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं। पूरे स्टेडियम और आसपास के क्षेत्र की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के जरिए की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
खिलाड़ियों ने किया अभ्यास
मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। क्रिकेट प्रेमियों में मुकाबले को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।
13 मई को होगा अगला मुकाबला
शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 13 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच भी मुकाबला खेला जाएगा।


















