सोमनाथ अमृत महोत्सव में शामिल होंगे प्रधानमंत्री मोदी

0
10
Nby

नई दिल्लीप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 11 मई को सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आयोजित “सोमनाथ अमृत महोत्सव” में शामिल होंगे।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में 9 मई से तीन दिवसीय होमात्मक महारुद्र यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें करीब सवा लाख आहुतियां अर्पित की जा रही हैं। यह विशेष अनुष्ठान वैश्विक शांति और मानव कल्याण के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।

प्रधानमंत्री करेंगे कुंभाभिषेक

अमृत महोत्सव का मुख्य आकर्षण 11 मई को होगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर 11 पवित्र तीर्थों के जल से कुंभाभिषेक करेंगे।

देशभर में मनाया जा रहा “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व”

सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देश में “सोमनाथ स्वाभिमान पर्व” स्मरणोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ में भी होंगे आयोजन

बालोद जिले के ऐतिहासिक कपिलेश्वर शिव मंदिर में भी 11 मई को विशेष स्मरणोत्सव आयोजित किया जाएगा।

कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने बताया कि इस आयोजन में श्रद्धा, संस्कृति और भारतीय विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा।

वहीं, बलरामपुर जिले के ऐतिहासिक स्थल डीपाडीह सामंत सरना में भी स्मरणोत्सव आयोजित किया जाएगा। आयोजन का उद्देश्य नई पीढ़ी में सांस्कृतिक जागरूकता और स्वाभिमान की भावना को मजबूत करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here