रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार हुआ एएसआई

0
12
Nby

बिलासपुर एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) बिलासपुर की टीम ने सक्ती जिले के चंद्रपुर थाना में पदस्थ एएसआई एस.एन. मिश्रा को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

40 हजार रुपये की मांग का आरोप

जानकारी के अनुसार, एएसआई पर आरोप है कि उन्होंने बालपुर निवासी एक व्यक्ति से कड़ी कार्रवाई से बचाने के बदले 40 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

एसीबी ने बिछाया जाल

शिकायत मिलने के बाद एसीबी टीम ने मामले की जांच की और योजना बनाकर कार्रवाई की। तय रकम का हिस्सा लेते समय एएसआई एस.एन. मिश्रा को रंगेहाथ पकड़ लिया गया।

आगे की कार्रवाई जारी

एसीबी अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की भी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here