टिकरापारा और तेलीबांधा से दो दोपहिया वाहन चोरी, विधि संघर्षरत बालक पकड़ा गया

0
56

रायपुर रायपुर पुलिस ने टिकरापारा और तेलीबांधा क्षेत्र से दो दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक विधि के साथ संघर्षरत बालक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चोरी की दोनों गाड़ियां बरामद कर ली हैं।

दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई थी चोरी

पुलिस के अनुसार, संतोषी नगर निवासी मोहम्मद वसीम ने टिकरापारा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि 9 जून की रात उनकी मेस्ट्रो स्कूटी मिश्रा होटल के पास से चोरी हो गई। वहीं दूसरी ओर शिवा पांडेय ने तेलीबांधा थाने में शिकायत दर्ज कराई कि 8 जून की रात उनके घर के सामने खड़ी एक्टिवा चोरी हो गई।

सीसीटीवी और मुखबिर से मिला सुराग

मामले की जांच के दौरान एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट और पुलिस टीम ने घटनास्थलों के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों से जानकारी जुटाई। जांच के दौरान एक बालक पर संदेह गहराया।

पूछताछ में कबूला जुर्म

पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर बालक ने दोनों वाहन चोरी की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।

80 हजार की दो गाड़ियां बरामद

बालक के कब्जे से चोरी की गई मेस्ट्रो स्कूटी (CG 04 HX 0143) और एक्टिवा (CG 04 HL 1826) बरामद की गई, जिनकी कुल कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है।

आगे की कार्रवाई जारी

पुलिस ने बरामद वाहनों को जब्त कर बालक के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here