हॉकी में भारत की बेटियों का डंका, न्यूजीलैंड को हराकर जीता नेशंस कप

0
10

नई दिल्लीभारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एफआईएच महिला नेशंस कप का खिताब अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में भारत ने मेजबान न्यूजीलैंड को 2-0 से हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने अगले सीजन की एफआईएच प्रो-लीग के लिए भी क्वालीफाई कर लिया है।

ऑकलैंड में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा। मैच के चौथे मिनट में नवनीत कौर ने गोल दागकर भारत को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद 15वें मिनट में सुनेलिता टोप्पो ने दूसरा गोल कर बढ़त को दोगुना कर दिया।

भारतीय टीम का डिफेंस पूरे मैच में बेहद मजबूत नजर आया। गोलकीपर सविता ने शानदार बचाव करते हुए न्यूजीलैंड को एक भी गोल करने का मौका नहीं दिया। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए लालरेम्सियामी को फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

पूरे टूर्नामेंट में भारतीय महिला टीम अजेय रही। ग्रुप चरण में भारत ने अमेरिका, जापान और उरुग्वे को हराया, जबकि सेमीफाइनल में चिली को 6-0 से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी।

इस शानदार उपलब्धि पर Hockey India ने प्रत्येक खिलाड़ी को 3 लाख रुपये और सपोर्ट स्टाफ के प्रत्येक सदस्य को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। यह भारत का दूसरा नेशंस कप खिताब है, जिसने महिला हॉकी में देश की बढ़ती ताकत को एक बार फिर साबित कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here