जिले में 22 जून को 0.9 मिमी औसत वर्षा दर्ज

0
6

जशपुरनगर जशपुर जिले में मानसून की गतिविधियां जारी हैं। 1 जून से 22 जून 2026 तक जिले में कुल 388.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई है। वहीं पिछले 10 वर्षों के आंकड़ों के अनुसार 22 जून तक सामान्य औसत वर्षा 1000.7 मिमी रही है।

भू-अभिलेख शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 24 घंटों में जिले में 0.9 मिमी औसत वर्षा रिकॉर्ड की गई। तहसीलवार वर्षा आंकड़ों में जशपुर में 47.4 मिमी, मनोरा में 59.9 मिमी, कुनकुरी में 62.3 मिमी, दुलदुला में 16.7 मिमी, फरसाबहार में 26.5 मिमी, बगीचा में 21.1 मिमी, कांसाबेल में 64.8 मिमी, पत्थलगांव में 34.3 मिमी, सन्ना में 42.1 मिमी तथा बागबहार में 13.0 मिमी वर्षा दर्ज की गई है।

जिले में अब तक सबसे अधिक वर्षा कांसाबेल तहसील में 64.8 मिमी रिकॉर्ड की गई। वहीं 22 जून को एक दिन में सर्वाधिक वर्षा फरसाबहार तहसील में 0.6 मिमी दर्ज की गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here