पोलियो, स्टॉप डायरिया और कृमि मुक्ति अभियान की तैयारियों पर राज्य स्तर पर मंथन

0
7

रायपुर छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस, स्टॉप डायरिया अभियान और राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल संचालन को लेकर राज्य स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी स्वास्थ्य अभियानों की तैयारियों और रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।

स्वास्थ्य आयुक्त-सह-संचालक संजीव कुमार झा ने बताया कि प्रदेश में 28 जून को राष्ट्रीय पल्स पोलियो दिवस मनाया जाएगा। इसके बाद 1 जुलाई से स्टॉप डायरिया अभियान की शुरुआत होगी, जबकि 10 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस आयोजित किया जाएगा।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि इन अभियानों का लाभ प्रदेश के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पहुंचे। विशेष रूप से प्रवासी परिवारों, निर्माण स्थलों और दूरदराज के क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों तक सेवाएं पहुंचाने के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया।

स्वास्थ्य आयुक्त ने कहा कि इन अभियानों के माध्यम से बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने और उनके बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here