जशपुर पुलिस ने 766 गांवों में एक साथ जनचौपाल लगाकर चलाया हेलमेट जागरूकता अभियान

0
10
Nby

जशपुर जशपुर पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के सभी 766 गांवों में एक साथ जनचौपाल आयोजित कर हेलमेट जागरूकता अभियान चलाया। इस अनूठी पहल को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया है।

जशपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड की राज्य प्रमुख सोनल राजेश शर्मा ने एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र और मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।

गौरतलब है कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करने और लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए जशपुर पुलिस लगातार हेलमेट जागरूकता अभियान चला रही है। इसी क्रम में 24 जून को जिले के सभी गांवों में एक साथ जनचौपाल, विशेष ग्राम सभा और हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान के माध्यम से लोगों को हेलमेट पहनने के महत्व, सुरक्षित ड्राइविंग और सड़क सुरक्षा नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here