मोतीबाग चाकूबाजी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक नाबालिग अभिरक्षा में

0
9

रायपुर राजधानी रायपुर के मोतीबाग क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते युवक पर चाकू से हमला करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, 25 जून की सुबह करीब 6 बजे मोतीबाग में चाकूबाजी की घटना हुई थी। पीड़ित कृष दीप और आरोपियों के बीच पहले से आपसी विवाद और रंजिश चली आ रही थी।

घटना वाले दिन दोनों पक्षों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत हुई, जो जल्द ही तीखी बहस में बदल गई। इसके बाद आरोपी एकजुट होकर पीड़ित से मिलने पहुंचे। आमने-सामने होने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकू से हमला कर कृष दीप को गंभीर रूप से घायल कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की। त्वरित कार्रवाई में पुलिस ने घटना में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया तथा एक नाबालिग को अभिरक्षा में लिया।

प्रकरण में अपराध क्रमांक 282/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 296, 351(2), 3(5) सहित हत्या के प्रयास और अन्य संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना जारी है।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. महेंद्र उर्फ हर्ष सोनी (21 वर्ष) — निवासी कालीबाड़ी, रायपुर
  2. देव बघेल (21 वर्ष) — निवासी राम जानकी मंदिर के पीछे, रायपुर

गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है, जबकि नाबालिग के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here