रायपुर में ऑटो-ई-रिक्शा में QR कोड व्यवस्था शुरू, 15 दिन में 15,047 वाहनों का डिजिटल पंजीयन वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज

0
10

रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने शहर की सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए ऑटो और ई-रिक्शा वाहनों में QR कोड चस्पा अभियान शुरू किया है। इस पहल का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने यातायात कार्यालय कालीबाड़ी परिसर में किया।

इस अभियान के तहत ऑटो और ई-रिक्शा में लगाए गए QR कोड को स्कैन कर यात्री वाहन चालक की पूरी जानकारी देख सकेंगे। इससे यात्रियों की सुरक्षा बढ़ेगी और सामान भूल जाने जैसी स्थिति में चालक से संपर्क करना भी आसान होगा।

रायपुर कमिश्नरेट ने इससे पहले 20 मई 2026 को ऑटो और ई-रिक्शा के डिजिटल पंजीयन अभियान की शुरुआत की थी। आटो यूनियन, चालकों और यातायात पुलिस के संयुक्त प्रयासों से महज 15 दिनों में 15,047 वाहनों का ऑनलाइन पंजीयन पूरा किया गया, जिसे गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया है। इस उपलब्धि पर पुलिस अधिकारियों को प्रमाणपत्र और मेडल भी प्रदान किया गया।

पुलिस के अनुसार, बिना QR कोड वाले ऑटो या ई-रिक्शा में यात्रा करना असुरक्षित हो सकता है, इसलिए नागरिकों से QR कोड लगे वाहनों का ही उपयोग करने की अपील की गई है।

कार्यक्रम में यातायात, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा से जुड़ी जागरूकता शॉर्ट फिल्मों की स्क्रीनिंग भी की गई। इन फिल्मों को सोशल मीडिया, LED स्क्रीन, मॉल और PVR के माध्यम से आमजन तक पहुंचाया जाएगा, ताकि सुरक्षा और जागरूकता को बढ़ावा मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here