बस स्टैंड स्थित जनरल स्टोर में चोरी, शटर तोड़कर 4 हजार रुपए लेकर फरार हुए नकाबपोश बदमाश

0
8

कटघोरा थाना क्षेत्र के छुरी कला बस स्टैंड स्थित एक जनरल स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई। अज्ञात बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और गल्ले में रखे करीब 4 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, भूमि जनरल स्टोर का संचालन रामशरण साहू करते हैं। सुबह दुकान खोलने पहुंचे उनके बेटे रमेश साहू ने शटर टूटा देखा। अंदर जांच करने पर गल्ले से नकदी गायब मिली, जबकि कागजात और अन्य सामान बिखरा पड़ा था।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में तीन नकाबपोश युवक शटर तोड़कर दुकान में प्रवेश करते और नकदी चोरी करते दिखाई दिए हैं।

पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान में जुटी है। वहीं स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में बढ़ती असामाजिक गतिविधियों पर चिंता जताते हुए नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here