नामांतरण के लिए 70 हजार रिश्वत मांगने वाला तहसीलदार का रीडर गिरफ्तार

0
3

कोंडागांव जिले के फरसगांव तहसील कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तहसीलदार के रीडर मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पाटला निवासी बिसुलाल नेताम ने एसीबी से शिकायत की थी कि नामांतरण प्रकरण में उनके पिता और बुआ का नाम दर्ज कराने के एवज में आरोपी ने 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन किया और ट्रैप की योजना बनाई। जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता आरोपी को पहले ही दो किश्तों में 35 हजार रुपये दे चुका था।

मंगलवार को जब शिकायतकर्ता तीसरी किश्त के रूप में 10 हजार रुपये देने पहुंचा, तभी पहले से तैनात एसीबी टीम ने मुकेश रंगारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

कार्रवाई के दौरान एसीबी ने रिश्वत की रकम जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। मामले में आवश्यक दस्तावेजों की जांच जारी है और आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here