
रायपुर जिले में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह ने तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के तबादले और नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश के तहत कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
जारी सूची के अनुसार बाबूलाल कुर्रे को धरसींवा के तहसीलदार पद से स्थानांतरित कर तहसीलदार आरंग बनाया गया है। वहीं राजकुमार साहू को नजूल तहसीलदार रायपुर से तहसीलदार धरसींवा की जिम्मेदारी दी गई है।
सृजन सोनकर को अतिरिक्त तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) से तहसीलदार खरोरा पद पर पदस्थ किया गया है। इसी क्रम में विकांत सिंह राठौर को गोबरा नवापारा से तहसीलदार मंदिर हसौद तथा चंद्रशेखर मंडई को खरोरा से तहसीलदार गोबरा नवापारा भेजा गया है।
नायब तहसीलदार स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। गजानंद सिदार को समोदा (आरंग) से नायब तहसीलदार खोरपा (अभनपुर) बनाया गया है, जबकि टोमन कुमार को तिल्दा से तहसीलदार समोदा (आरंग) की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा अजय कुमार पाण्डे को सहायक अधीक्षक भू-अभिलेख से नायब तहसीलदार तिल्दा-नेवरा और नरेन्द्र वर्मा को नजूल तहसीलदार रायपुर पद पर पदस्थ किया गया है।
कलेक्टर के आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं। प्रशासन को उम्मीद है कि इस फेरबदल से राजस्व और प्रशासनिक कार्यों में तेजी आएगी तथा आम नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।



















