
रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक युवक को 33 पौवा देशी शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 5.940 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत करीब 3,560 रुपये है, जब्त की गई है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
पुलिस के अनुसार, 11 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि देवपुरी भाठापारा निवासी एक युवक अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टिकरापारा थाना पुलिस ने टीम गठित कर मौके पर दबिश दी।
घर से बरामद हुई अवैध शराब
पुलिस ने भाठापारा, देवपुरी स्थित आरोपी के घर पर छापेमारी की, जहां से 33 पौवा गोवा और शोले ब्रांड की देशी शराब बरामद हुई। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपी की पहचान गजेंद्र माहेश्वरी (21 वर्ष), निवासी काली मंदिर के पास, भाठापारा देवपुरी, टिकरापारा, रायपुर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 616/2026 के तहत आबकारी एक्ट की धारा 34(2) में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
अवैध कारोबार पर कार्रवाई जारी
रायपुर पुलिस ने कहा कि शहर में अवैध शराब कारोबार और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई है।


















