उधारी के विवाद में चाकू दिखाकर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

0
4

गोबरा नवापारा पुलिस की कार्रवाई, डंडा और चाकू जब्त कर आरोपी को भेजा गया जेल


रायपुर रायपुर ग्रामीण पुलिस ने गोबरा नवापारा क्षेत्र में उधारी के पैसे को लेकर हुए विवाद में चाकू दिखाकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया डंडा और चाकू भी बरामद किया है।

उधारी के पैसे को लेकर हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार, तर्री रोड नवापारा निवासी मोहम्मद समीर खान (27) ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 24 जुलाई 2026 की सुबह करीब 9:45 बजे उधारी के पैसे की बात को लेकर आरोपी सोहेल खान ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और चाकू दिखाकर हमला करने की बात कहते हुए डंडे से मारपीट की।

वीडियो साक्ष्य के आधार पर बढ़ाई गई धाराएं

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने पीड़ित और गवाहों के बयान दर्ज किए। साथ ही घटना का वीडियो भी सामने आया, जिसमें आरोपी चाकू दिखाते हुए नजर आया। इसके आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के साथ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 भी जोड़ी गई।

डंडा और चाकू बरामद, न्यायालय में किया पेश

जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सोहेल खान (27), निवासी तर्री मस्जिद के पास, गोबरा नवापारा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा और चाकू जब्त कर उसे गिरफ्तार किया तथा रिमांड पर न्यायालय में पेश कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here