पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त जारी, कोरबा के 79,138 किसानों के खातों में पहुंचे 15.94 करोड़ रुपये

0
7

कोरबा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत जिले के 79,138 लाभार्थी किसान परिवारों के बैंक खातों में 24वीं किस्त की राशि अंतरित की गई है। इसके तहत कुल 15.94 करोड़ रुपये किसानों के खातों में भेजे गए हैं।

हर साल मिलते हैं 6 हजार रुपये

पीएम-किसान भारत सरकार की शत-प्रतिशत वित्त पोषित केंद्रीय योजना है। इसके तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2,000 रुपये की तीन समान किस्तों में चार महीने के अंतराल पर सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजी जाती है।

योजना में किसान परिवार का अर्थ पति, पत्नी और नाबालिग बच्चों से है। पात्र परिवारों की पहचान केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य सरकार और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन द्वारा की जाती है।

फार्मर आईडी बनवाना जरूरी

योजना का लाभ लेने के लिए पात्र किसानों का ई-केवाईसी, आधार सीडिंग और भूमि अभिलेखों का एकीकरण (लैंड सीडिंग) पूरा होना आवश्यक है।

वहीं, जिन पात्र किसानों का अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है, उन्हें पहले नजदीकी च्वाइस सेंटर जाकर अपनी फार्मर आईडी बनवानी होगी। इसके बाद वे पीएम-किसान योजना के लिए पंजीयन करा सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here