
रायपुर लोक शिक्षण संचालनालय, छत्तीसगढ़ के अंतर्गत शीघ्रलेखन एवं मुद्रलेखन कम्प्यूटर कौशल परीक्षा परिषद द्वारा अगस्त 2026 में विभिन्न तिथियों पर मुद्रलेखन एवं कम्प्यूटर मुद्रलेखन कौशल परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर संभागों में परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
1 और 2 अगस्त को होगी मुद्रलेखन परीक्षा
जारी कार्यक्रम के अनुसार 1 अगस्त 2026 को अंग्रेजी मुद्रलेखन (10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) की परीक्षा पांच केंद्रों पर आयोजित होगी। वहीं 2 अगस्त 2026 को हिन्दी मुद्रलेखन (10,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) की परीक्षा रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा और बस्तर के चयनित पांच परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी।
कम्प्यूटर मुद्रलेखन परीक्षा का भी कार्यक्रम जारी
परिषद के अनुसार 8 अगस्त 2026 को अंग्रेजी कम्प्यूटर मुद्रलेखन (8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) की परीक्षा आठ केंद्रों पर आयोजित होगी। इसके बाद 9 अगस्त 2026 को हिन्दी कम्प्यूटर मुद्रलेखन (8,000 की-डिप्रेशन प्रति घंटा) की परीक्षा नौ परीक्षा केंद्रों पर होगी। वहीं 16 अगस्त 2026 को बिलासपुर और सरगुजा संभाग में एक-एक परीक्षा केंद्र पर भी परीक्षा आयोजित की जाएगी।
निर्देशों का पालन करने की अपील
लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक ने सभी परीक्षार्थियों से प्रवेश पत्र में दिए गए दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है। उन्होंने अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा संबंधी सभी नियमों का पालन सुनिश्चित करने को कहा है।















