माधोपाली रेस्क्यू: कार में एक-दूसरे का हाथ थामे मिले पति-पत्नी, भावुक हुआ पूरा बचाव दल

0
193

7-8 घंटे चले कठिन रेस्क्यू अभियान के बाद बाहर निकाली गई कार, गोताखोर आशु मालिक ने साझा किया भावुक अनुभव


सारंगढ़-बिलाईगढ़जिले के माधोपाली लात नाले में बही कार को बाहर निकालने वाले पंजाब के प्रसिद्ध गोताखोर आशु मालिक ने रेस्क्यू अभियान से जुड़ा भावुक अनुभव साझा किया है। उन्होंने बताया कि कार का पता महज 10 मिनट में चल गया था, लेकिन तेज बहाव, गंदे पानी और गहराई में फंसी होने के कारण उसे बाहर निकालने में करीब 7 से 8 घंटे की कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

कार के भीतर हाथ थामे मिले पति-पत्नी

आशु मालिक ने बताया कि रेस्क्यू के दौरान सबसे भावुक पल तब आया, जब कार के भीतर पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए मिले। यह दृश्य देखकर पूरी रेस्क्यू टीम भावुक हो गई और कई सदस्यों की आंखें नम हो गईं।

10 हजार से ज्यादा रेस्क्यू का अनुभव, फिर भी यह अभियान रहा सबसे यादगार

गोताखोर आशु मालिक ने बताया कि अपने लंबे करियर में वह अब तक 10 हजार से अधिक रेस्क्यू अभियान चला चुके हैं, जबकि उनकी टीम 70 हजार से ज्यादा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरे कर चुकी है। इसके बावजूद माधोपाली लात नाले का यह अभियान उनके जीवन के सबसे भावुक और यादगार अभियानों में शामिल हो गया।

चुनौतीपूर्ण हालात में सफल रहा अभियान

उन्होंने बताया कि तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बावजूद पूरी टीम ने धैर्य और सतर्कता के साथ अभियान को अंजाम दिया। घंटों की मेहनत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। इस घटना ने न केवल रेस्क्यू टीम, बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को भी भावुक कर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here