छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: हर तीन साल में बदलेगा अधिकारियों-कर्मचारियों का कार्य

0
92

रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब कोई भी अधिकारी या कर्मचारी लंबे समय तक एक ही स्थान या एक ही कार्य पटल पर कार्य नहीं कर सकेगा।

सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने इस संबंध में सभी विभागाध्यक्षों, संभाग आयुक्तों, कलेक्टरों और कार्यालय प्रमुखों को निर्देश जारी किए हैं। आदेश के अनुसार, अधिकारियों और कर्मचारियों के कार्य पटल (वर्क प्रोफाइल) में हर तीन वर्ष में बदलाव करना अनिवार्य होगा।

विभाग ने अपने निर्देश में कहा है कि लंबे समय तक एक ही स्थान या एक ही प्रकार का कार्य करने से प्रशासनिक दक्षता प्रभावित हो सकती है। इसलिए समय-समय पर कार्यों में परिवर्तन कर कर्मचारियों को विभिन्न जिम्मेदारियों में काम करने और प्रशिक्षण प्राप्त करने का अवसर दिया जाना चाहिए।

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से अधिकारियों और कर्मचारियों के अनुभव का दायरा बढ़ेगा, कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी और प्रशासनिक कार्यों की गुणवत्ता में भी सुधार होगा।

सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी संबंधित अधिकारियों से निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने और निर्धारित अवधि के अनुसार कार्य पटल में बदलाव की प्रक्रिया लागू करने को कहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here