कांकेर में भालू का आतंक: दो अलग-अलग घटनाओं में 3 लोगों की मौत, एक बच्ची गंभीर घायल

0
5

कांकेरजिले में भालू के हमले की दो अलग-अलग घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घटनाओं के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

पहली घटना नरहरपुर वन परिक्षेत्र के लारगांव-मरकाटोला की है, जहां भालू ने हमला कर बड़पारा निवासी भाई-बहन की जान ले ली। हमले में एक अन्य बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक आशाराम नेताम मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। वहीं, वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर भालू को पकड़ लिया।

दूसरी घटना जिले के सिहारीनाला क्षेत्र की है, जहां खेत जा रहे एक बुजुर्ग पर भालू ने हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

वन विभाग ने लोगों से जंगल और उससे लगे क्षेत्रों में सतर्क रहने तथा जंगली जानवर दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। घटना के बाद प्रभावित इलाकों में वन विभाग की टीम निगरानी बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here