CGPSC ने जारी किया SI, सूबेदार और प्लाटून कमांडर प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम

0
9
Nby


रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा-2024 की प्रारंभिक लिखित परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। आयोग ने यह परीक्षा 12 जुलाई 2026 को राज्य के 33 जिलों के 183 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की थी।

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 341 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम के आधार पर 7,301 अभ्यर्थियों का चयन मुख्य परीक्षा के लिए किया गया है।

मुख्य परीक्षा का आयोजन 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को संभावित है। मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए चयनित अभ्यर्थियों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे मुख्य परीक्षा से संबंधित विस्तृत दिशा-निर्देश, आवेदन प्रक्रिया और अन्य महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए समय-समय पर CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अपडेट देखते रहें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here