रायपुर में तीन स्थानीय अवकाश घोषित, नुआखाई से लेकर गोवर्धन पूजा तक इन तारीखों पर बंद रहेंगे सरकारी कार्यालय

0
6
Nby

रायपुर। सामान्य प्रशासन विभाग ने रायपुर जिले के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किए हैं। नुआखाई, महाअष्टमी और गोवर्धन पूजा के अवसर पर जिले के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं में अवकाश रहेगा।

जारी आदेश के मुताबिक, 15 सितंबर को नुआखाई पर्व, 19 अक्टूबर को महाअष्टमी और 9 नवंबर को गोवर्धन पूजा के लिए स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

तीनों छुट्टियों की तारीख

  • 15 सितंबर 2026 — नुआखाई पर्व
  • 19 अक्टूबर 2026 — महाअष्टमी
  • 9 नवंबर 2026 — गोवर्धन पूजा

ये स्थानीय अवकाश रायपुर जिले के अंतर्गत आने वाले संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थाओं पर लागू होंगे। त्योहारों के दौरान घोषित इन छुट्टियों से सरकारी कर्मचारियों को भी पर्व मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here