छत्तीसगढ़ हॉकी लीग: न्यायधानी नाइट्स ने संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हराया

0
3

रायपुर। छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के पांचवें मुकाबले में न्यायधानी नाइट्स ने शानदार वापसी करते हुए संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को 5-3 से हरा दिया। सुरेंद्र सिंह की अगुवाई वाली न्यायधानी नाइट्स की यह टूर्नामेंट में दूसरी जीत है। खराब शुरुआत के बावजूद टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए मुकाबला अपने नाम किया।

शुरुआती मौके गंवाने का संस्कारधानी को नुकसान

मैच की शुरुआत में संस्कारधानी स्ट्राइकर्स को पेनाल्टी कॉर्नर के दो मौके मिले, लेकिन टीम इनका फायदा उठाकर बढ़त बनाने में नाकाम रही। दूसरी ओर, न्यायधानी नाइट्स ने मुकाबले में वापसी करते हुए गोल किए और अंततः 5-3 से जीत दर्ज की।

आशीष और चिराग को मिले पुरस्कार

मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए आशीष को ‘स्ट्राइकर ऑफ द मैच’ और चिराग को ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। मुकाबले के बाद आयोजित प्रेजेंटेशन सेरेमनी में उप मुख्यमंत्री एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने स्टार खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए।

लगातार दूसरे दिन मैच देखने पहुंचे अरुण साव

उप मुख्यमंत्री अरुण साव लगातार दूसरे दिन खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए मैच देखने पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना और बेहतर प्रदर्शन के महत्व को रेखांकित किया।

आज दो मुकाबले खेले जाएंगे

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग में आज भी दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच शाम 5:30 बजे न्यायधानी नाइट्स और बैलाडीला बुल्स के बीच होगा। इसके बाद शाम 7:30 बजे राजधानी रॉयल्स का सामना मैनपाट टाइटन्स से होगा। इन मुकाबलों में टीमों की नजरें अंक तालिका में अपनी स्थिति मजबूत करने पर रहेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here