
नई दिल्ली। सऊदी अरब में सुरक्षा स्थिति को देखते हुए इंडिगो एयरलाइन ने चार शहरों के लिए आने-जाने वाली अपनी उड़ानें 31 अक्टूबर 2026 तक रद्द कर दी हैं। एयरलाइन ने यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है।
इंडिगो ने सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट के माध्यम से बताया कि रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ान सेवाएं निर्धारित अवधि तक निलंबित रहेंगी।
एयरलाइन ने कहा कि मौजूदा सुरक्षा परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी यात्रा से संबंधित नवीनतम जानकारी के लिए इंडिगो के आधिकारिक माध्यमों से अपडेट लेते रहें।
















