रायपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की मौत

0
4
Nby

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीआईपी चौक पर हुए सड़क हादसे में स्कूटी सवार मां-बेटी की मौत हो गई। एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल 9 वर्षीय बच्ची ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

वीआईपी चौक पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मां अपनी बेटी के साथ स्कूटी से जा रही थी। इसी दौरान वीआईपी चौक पर एक ट्रक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि मां ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घायल बच्ची को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।

ट्रक चालक गिरफ्तार, पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही तेलीबांधा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here