भिलाई निगम में पेवर ब्लॉक मामले में 8 इंजीनियर दोषी, बर्खास्तगी की मांग तेज

0
115

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई में पेवर ब्लॉक स्थापना कार्य में कथित अनियमितताओं को लेकर जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद मामला गरमा गया है। जांच में निगम के सब इंजीनियर समेत 8 अधिकारियों को दोषी बताया गया है। इनमें से 7 अधिकारियों से करीब 16 लाख रुपये से अधिक की रिकवरी निकाली गई है।

जांच में 8 अधिकारी दोषी

भाजपा पार्षदों की शिकायत के बाद मामले की उच्चस्तरीय जांच कराई गई। जांच की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी अधिकारियों को दी गई थी। जांच टीम ने अर्पित बंजारे, श्वेता महेश्वर, श्वेता वर्मा, रीमा जामुलकर, पुरुषोत्तम सिन्हा, प्रभा टोप्पो, कृष्णा जंघेल और चंदन निर्मलकर को मामले में दोषी बताया है।

विधायक ने की बर्खास्तगी की मांग

जांच रिपोर्ट सामने आने के बाद वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने राज्य शासन को पत्र लिखकर दोषी अधिकारियों को बर्खास्त करने की मांग की है। उनका कहना है कि केवल रिकवरी की कार्रवाई पर्याप्त नहीं है और जिम्मेदार अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

विधानसभा में मुद्दा उठाने की चेतावनी

विधायक ने कहा कि यदि दोषी अधिकारियों के खिलाफ बर्खास्तगी जैसी कड़ी कार्रवाई नहीं की गई, तो वह विधानसभा के आगामी शीतकालीन सत्र में इस मामले को उठाएंगे।

फिलहाल जांच रिपोर्ट के बाद निगम में प्रशासनिक और राजनीतिक स्तर पर मामला चर्चा में है। अब देखना होगा कि शासन स्तर पर दोषी अधिकारियों के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की जाती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here