कार-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर, पुलिसकर्मी समेत 2 की मौत; एक युवक गंभीर घायल

0
22

रायपुर के खरोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुआ हादसा, टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार


रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के खरोरा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात कार और ट्रैक्टर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में पुलिसकर्मी कमलेश वर्मा समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसे में शामिल तीनों युवक तर्रा गांव के रहने वाले थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवक को कार से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here