
पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन और ई-केवाईसी की मिलेगी सुविधा, श्रमिकों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल साथ लाना अनिवार्य
महासमुंद। छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल तथा छत्तीसगढ़ असंगठित कर्मकार मंडल के अंतर्गत पंजीकृत श्रमिकों को सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए महासमुंद जिले में 12 अक्टूबर से 30 नवंबर 2026 तक 55 मोबाइल कैम्प शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में श्रमिकों के पंजीयन, नवीनीकरण, संशोधन, ई-केवाईसी और श्रम विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार से संबंधित कार्य किए जाएंगे।
श्रम पदाधिकारी डी.एन. पात्र ने बताया कि अभियान के तहत विकासखंडवार विभिन्न ग्राम पंचायतों और नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे, ताकि अधिक से अधिक श्रमिकों को मौके पर ही सुविधाएं मिल सकें।
12 अक्टूबर को रूमेकेल और गोड़बहाल में शिविर
अभियान की शुरुआत 12 अक्टूबर को महासमुंद विकासखंड के ग्राम रूमेकेल और पिथौरा विकासखंड के ग्राम गोड़बहाल से होगी। इसके बाद निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिले के विभिन्न गांवों और नगरीय क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे।
अक्टूबर में इन स्थानों पर लगेंगे शिविर
13 अक्टूबर को अरेकेल (बसना) और परसुली (बागबाहरा), 14 अक्टूबर को नूनपाली (सरायपाली), 15 अक्टूबर को कनेकेरा (महासमुंद) और मुढ़ीपार (पिथौरा), 16 अक्टूबर को दुलारपाली (बसना) और पंडरीपानी (बागबाहरा) में शिविर आयोजित होंगे।
19 अक्टूबर को बोंदानवापाली (सरायपाली), 21 अक्टूबर को बम्हनी (महासमुंद) और लहरौद (पिथौरा), 22 अक्टूबर को लोहड़ीपुर (बसना) और झिटकी (बागबाहरा), 23 अक्टूबर को नवागढ़ (सरायपाली), 26 अक्टूबर को तुरेगा (महासमुंद) और गोपालपुर (पिथौरा) में शिविर लगाए जाएंगे।
27 अक्टूबर को दुर्गापाली (बसना) और कोकड़ी (बागबाहरा), 28 अक्टूबर को जम्हारी (सरायपाली) और भोरिंग (महासमुंद) तथा 30 अक्टूबर को गिरना (पिथौरा) में शिविर आयोजित किए जाएंगे।
नवंबर में इन जगहों पर होगी शिविर की व्यवस्था
2 नवंबर को बिटांगीपाली (बसना) और बोइरगांव (बागबाहरा), 3 नवंबर को नगरपालिका वार्ड-1 सरायपाली और ग्राम रायतुम (महासमुंद), 4 नवंबर को सुखीपाली (पिथौरा) और मोहका (बसना), जबकि 5 नवंबर को कुसमी (बागबाहरा) और नगरपालिका वार्ड-2 सरायपाली में शिविर लगेंगे।
6 नवंबर को कछारडीह (महासमुंद) और मोहदा (पिथौरा), 13 नवंबर को सिंघनपुर (बसना) और गनौद (बागबाहरा), 16 नवंबर को नगरपालिका वार्ड-3 सरायपाली और तेंदुवाही (महासमुंद), 17 नवंबर को परसापाली (पिथौरा) और कुडकेल (बसना) में शिविर आयोजित होंगे।
18 नवंबर को बकमा (बागबाहरा) और नगरपालिका वार्ड-5 सरायपाली, 19 नवंबर को बावनकेरा (महासमुंद) और कसहीबाहरा (पिथौरा), 20 नवंबर को भंवरपुर (बसना) और गांजर (बागबाहरा), जबकि 23 नवंबर को नगरपालिका वार्ड-7 सरायपाली और ग्राम कांपा (महासमुंद) में शिविर लगाए जाएंगे।
25 नवंबर को सड़करा (पिथौरा) और बिछिया (बसना), 26 नवंबर को बंसुलीडबरी (बागबाहरा) और नगरपालिका वार्ड-9 सरायपाली, 27 नवंबर को घोड़ारी (महासमुंद), लाखागढ़ (पिथौरा) और नगर पंचायत वार्ड-5 बसना तथा 30 नवंबर को टेढ़ीनारा (बागबाहरा) और नगरपालिका वार्ड-10 सरायपाली में शिविर आयोजित होंगे।
शिविर में आते समय ये दस्तावेज जरूर लाएं
श्रम विभाग के अनुसार, पंजीयन और नवीनीकरण कराने वाले श्रमिकों को अपने साथ परिवार के सभी सदस्यों के आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन लाना अनिवार्य होगा।
वहीं, असंगठित कर्मकार के नए पंजीयन के लिए आय प्रमाण पत्र के साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक और मोबाइल फोन आवश्यक होंगे।
श्रम विभाग ने जिले के सभी श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि और स्थान पर शिविर में पहुंचकर पंजीयन, नवीनीकरण और अन्य सुविधाओं का लाभ उठाएं।















