महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-0 से हराया, दीपिका ने दागे दो गोल

0
7
Nby

नवनीत कौर बनीं प्लेयर ऑफ द मैच, विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंची भारतीय टीम; सेमीफाइनल में मलेशिया से होगा मुकाबला

भोपाल में आयोजित महिला एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जापान को 4-0 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने टूर्नामेंट में अपना दबदबा कायम रखा। भारत की ओर से दीपिका ने दो गोल किए, जबकि लालरेमसियामी और नेहा ने एक-एक गोल दागा।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

दीपिका ने किए दो गोल, नवनीत बनीं प्लेयर ऑफ द मैच

मुकाबले में दीपिका ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो गोल किए। वहीं लालरेमसियामी और नेहा ने एक-एक गोल कर भारत की जीत सुनिश्चित की। बेहतरीन खेल के लिए नवनीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

जीत के बाद नवनीत कौर ने कहा कि पूरी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है और यह पुरस्कार पूरी टीम को समर्पित है। उन्होंने कहा कि विश्व रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचना टीम के लिए प्रेरणा है।

रैंकिंग में चौथे स्थान पर पहुंचा भारत

नवनीत कौर ने कहा कि टूर्नामेंट में आने से पहले टीम को पता था कि अच्छा प्रदर्शन करने पर विश्व रैंकिंग में सुधार हो सकता है। खिलाड़ियों ने इसी सोच के साथ मैदान पर उतरकर अपना लक्ष्य हासिल किया।

अन्य मुकाबलों में चीन ने कोरिया को 1-0 से हराया, जबकि दिन के पहले मैच में मलेशिया ने थाईलैंड को 4-0 से शिकस्त दी।

सेमीफाइनल में मलेशिया से भिड़ेगा भारत

लीग चरण के मुकाबले पूरे होने के बाद 27 नवंबर को सेमीफाइनल खेले जाएंगे। इसमें भारतीय टीम का सामना मलेशिया से होगा। वहीं 28 नवंबर को शाम 4:30 बजे कांस्य पदक और शाम 7 बजे स्वर्ण पदक के लिए मुकाबला होगा।

इन मुकाबलों के साथ ही भोपाल में पिछले 10 दिनों से चल रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी का समापन हो जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here