राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु कल नई दिल्ली में प्रदान करेंगी स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार

0
8

छत्तीसगढ़ के तीन शहर रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा भी होंगे सम्मानित, स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 का दसवां संस्करण हुआ पूरा


रायपुर । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु बुधवार, 11 नवंबर को नई दिल्ली में स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के पुरस्कार प्रदान करेंगी। इस कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन-शहरी के तहत स्वच्छता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले देश के शहरों और नगरीय निकायों को सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार पाने वाले शहरों में छत्तीसगढ़ के रायपुर, बिलासपुर और बिल्हा भी शामिल हैं।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

कार्यक्रम में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू भी उपस्थित रहेंगे।

स्वच्छ सर्वेक्षण का दसवां संस्करण पूरा

केंद्रीय मंत्रालय के अनुसार, ‘स्वच्छता की नई पहल- बढ़ाएं हाथ, करें सफाई साथ’ थीम पर आधारित स्वच्छ सर्वेक्षण का दसवां संस्करण सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।

इस संस्करण में देशभर के शहरी स्थानीय निकायों का आकलन किया गया। मूल्यांकन के लिए दस प्रमुख क्षेत्रों के अंतर्गत 43 मानक निर्धारित किए गए थे।

स्वच्छता के विभिन्न मानकों पर हुआ मूल्यांकन

सर्वेक्षण के माध्यम से शहरों में स्वच्छता व्यवस्था और नगरीय निकायों के प्रदर्शन का आकलन किया गया। इसके आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शहरों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

छत्तीसगढ़ के तीन शहरों का इस सूची में शामिल होना राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here