रायपुर पुलिस का बदमाशों पर शिकंजा, 106 की चेकिंग और 68 की कराई परेड

0
16

पश्चिम जोन में दो दिवसीय विशेष अभियान, 7 बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई; 2 स्थाई और 3 गिरफ्तारी वारंट तामील

रायपुर में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पश्चिम जोन पुलिस ने गुंडा एवं निगरानी बदमाशों के खिलाफ दो दिवसीय विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 106 बदमाशों की चेकिंग की गई, जबकि 68 की परेड कराई गई। पुलिस ने सात बदमाशों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। वहीं, दो स्थाई वारंट और तीन गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम जोन) रॉबिन्सन गुरिया के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा की निगरानी में यह अभियान चलाया गया। इसमें पुरानी बस्ती, डी.डी. नगर, आमानाका, आजाद चौक, सरस्वती नगर, कबीर नगर, न्यू राजेंद्र नगर, टिकरापारा और मुजगहन थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें शामिल रहीं।

बदमाशों को दी गई सख्त हिदायत

अभियान के दौरान संबंधित थाना क्षेत्रों के गुंडा एवं निगरानी बदमाशों को थाने बुलाकर उनकी मौजूदा गतिविधियों, रहन-सहन और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता की जानकारी ली गई। उनकी परेड कराकर उन्हें अपराधों से दूर रहने और क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की हिदायत दी गई।

पुलिस ने निर्देश दिया कि थाना में उपस्थित होने के लिए बुलाए जाने पर वे तत्काल पहुंचें। साथ ही चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्त पाए जाने पर उनके खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

सक्रिय बदमाशों और वारंटियों पर कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, अभियान के दौरान लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल पाए गए सक्रिय बदमाशों को चिन्हांकित कर उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा फरार वारंटियों की तलाश कर स्थाई और गिरफ्तारी वारंटों की तामिली भी की गई।

पश्चिम जोन पुलिस ने बताया कि आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस तरह के विशेष चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here