नरहरपुर में भाजपा को झटका, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष समेत 10 नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

0
22

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिलाई सदस्यता, करीब 100 अन्य लोगों के भी कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी

कांकेर जिले के नरहरपुर में भाजपा के कई नेताओं ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष भोपेश नेताम सहित भाजपा के 10 नेताओं ने कांग्रेस का दामन थाम लिया। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस दौरान करीब 100 अन्य लोगों के भी कांग्रेस में शामिल होने की जानकारी सामने आई है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

पार्टी से नाराजगी के बाद छोड़ा भाजपा का साथ

बताया जा रहा है कि भोपेश नेताम लंबे समय से पार्टी से नाराज चल रहे थे। उन्होंने अपनी नाराजगी पार्टी फोरम में भी जाहिर की थी, लेकिन समाधान नहीं मिलने के बाद उन्होंने भाजपा छोड़ने का फैसला किया। उनके साथ अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली।

कांग्रेस ने संगठन की मजबूती का बताया संकेत

नरहरपुर में बड़ी संख्या में लोगों के कांग्रेस में शामिल होने को क्षेत्रीय राजनीति के लिहाज से अहम घटनाक्रम माना जा रहा है। कांग्रेस इसे संगठन के विस्तार और मजबूती के रूप में देख रही है। वहीं, भोपेश नेताम के भाजपा छोड़ने से स्थानीय स्तर पर पार्टी को राजनीतिक नुकसान की चर्चा हो रही है।

पखांजूर में भी 53 कार्यकर्ताओं ने छोड़ी थी भाजपा

इससे पहले कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र में भी भाजपा के 53 कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने पार्टी छोड़कर कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की थी। यह घटनाक्रम संगम सेक्टर की ग्राम पंचायत भिंगीडार के आश्रित ग्राम पीवी-124 (अविनाशनगर) में हुआ था।

उस दौरान पार्टी छोड़ने वाले लोगों ने सड़क, बिजली बिल, स्वास्थ्य सुविधाओं और किसानों से जुड़ी समस्याओं पर स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं होने की बात कही थी। नरहरपुर में हुए ताजा घटनाक्रम के बाद जिले में भाजपा के भीतर असंतोष को लेकर चर्चाएं फिर तेज हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here