छत्तीसगढ़ में IAS-IPS अधिकारियों का महंगाई भत्ता 3% बढ़ा, अब मिलेगा 63 प्रतिशत DA

0
89

राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, 1 जुलाई 2026 से मिलेगा बढ़ा हुआ भत्ता; बकाया राशि का भुगतान नकद किया जाएगा

रायपुर । छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) सहित अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों के महंगाई भत्ते (DA) में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। इस वृद्धि के बाद अधिकारियों को अब 60 प्रतिशत के स्थान पर 63 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

1 जुलाई 2026 से लागू होंगी नई दरें

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार, केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय ने 29 अक्टूबर 2026 को केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से बढ़ाकर 63 प्रतिशत किया था। अखिल भारतीय सेवा (महंगाई भत्ता) नियम, 1972 के तहत संशोधित दरें राज्य में कार्यरत अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों पर भी लागू होंगी।

राज्य सरकार ने बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ 1 जुलाई 2026 से देने की स्वीकृति दी है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि इस अवधि से देय महंगाई भत्ते की बकाया राशि का भुगतान नकद किया जाएगा।

वेतन के आधार पर होगी गणना

आदेश के मुताबिक, महंगाई भत्ते की गणना वेतन मैट्रिक्स में निर्धारित लेवल के तहत आहरित वेतन के आधार पर की जाएगी। इसमें विशेष वेतन और व्यक्तिगत वेतन को शामिल नहीं किया जाएगा।

महंगाई भत्ते का भुगतान केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार किया जाएगा। इस फैसले से छत्तीसगढ़ में पदस्थ IAS, IPS सहित अन्य अखिल भारतीय सेवाओं के अधिकारियों को लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here