SBI में 93 लाख रुपये से अधिक की कथित हेराफेरी, ACB ने पूर्व मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को झारखंड से किया गिरफ्तार

0
8

रायपुर | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की कोरबा जिले की बाल्को शाखा में लाखों रुपये की कथित वित्तीय अनियमितता के मामले में ACB-EOW को बड़ी सफलता मिली है। जांच एजेंसी ने बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक सुनील कुमार झा को गिरफ्तार किया है। उन पर बैंक के 93 लाख 60 हजार 797 रुपये अवैध तरीके से अलग-अलग खातों में ट्रांसफर करने का आरोप है। ACB बिलासपुर की टीम ने आरोपी को झारखंड के दुमका स्थित उसके घर से पकड़ा। इसके बाद ट्रांजिट रिमांड पर छत्तीसगढ़ लाकर कोरबा की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।

2020 में दर्ज हुई थी शिकायत

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

इस मामले की शिकायत वर्ष 2020 में कोरबा क्षेत्र के तत्कालीन प्रबंधक बापूजी चरण स्वैन ने रायपुर स्थित आर्थिक अपराध अन्वेषण शाखा (EOW) और भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) में की थी। शिकायत मिलने के बाद एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की और बैंक के लेनदेन से जुड़े दस्तावेजों की पड़ताल की।

 पत्नी और ड्राइवर के खातों में रकम भेजने का आरोप

जांच में सामने आए आरोपों के मुताबिक, सुनील कुमार झा ने 1 जून 2018 से 1 अगस्त 2019 के बीच बाल्को शाखा में मुख्य प्रबंधक के पद पर रहते हुए बैंक के अलग-अलग खातों से 93,60,797 रुपये निकाले थे। आरोप है कि इस रकम को उनकी पत्नी श्वेता झा, ड्राइवर रूदेश्वर सिंह ठाकुर और कुछ अन्य लोगों के बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। इस कथित लेनदेन से बैंक को लाखों रुपये का नुकसान होने की बात कही गई है।

 बैंक रिकॉर्ड और वाउचर की जांच में खुलासा

मामले की जांच के दौरान एजेंसियों ने बैंक के कई महत्वपूर्ण खातों से जुड़े रिकॉर्ड जब्त किए हैं। इनमें टर्म लोन ब्याज खाता, सिस्टम सस्पेंस खाता और डिस्काउंट खाता शामिल हैं। इसके अलावा पत्नी और ड्राइवर के बैंक खातों से संबंधित दस्तावेजों की भी जांच की गई है।

जांच एजेंसियों का आरोप है कि सुनील कुमार झा ने खुद ट्रांसफर और डेबिट वाउचर तैयार किए थे। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर बैंक खातों से रकम निकालकर दूसरे खातों में भेजी गई।

भ्रष्टाचार और धोखाधड़ी के तहत मामला दर्ज

इस मामले में आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)(क) और 13(2) के साथ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं 420, 467, 468 और 471 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी के बाद अदालत ने आरोपी को पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। फिलहाल जांच एजेंसियां मामले से जुड़े वित्तीय लेनदेन और अन्य पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here