IPL 2025: क्वालिफायर-1 में RCB की धमाकेदार जीत, 9 साल बाद फाइनल में पहुंची टीम

0
151
IPL-2025
IPL-2025

IPL 2025: क्वालिफायर-1 में RCB की धमाकेदार जीत, 9 साल बाद फाइनल में पहुंची टीम

IPL2025
IPL2025

आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराकर शानदार अंदाज में फाइनल में जगह बना ली है। यह जीत RCB के लिए खास है क्योंकि टीम 9 साल बाद फाइनल में पहुंची है। पिछली बार बेंगलुरु ने 2016 में फाइनल खेला था, लेकिन तब उसे हार का सामना करना पड़ा था। अब टीम 3 जून को अहमदाबाद में खिताबी मुकाबला खेलेगी।

मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला गया, जहां RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। यह फैसला टीम के लिए एकदम सही साबित हुआ। पंजाब किंग्स की पूरी टीम मात्र 14.1 ओवर में 101 रन पर सिमट गई। पंजाब की ओर से सबसे ज्यादा 26 रन मार्कस स्टोयनिस ने बनाए। RCB की ओर से जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने 3-3 विकेट चटकाए, जबकि यश दयाल को भी 2 विकेट मिले।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

लक्ष्य का पीछा करने उतरी RCB की शुरुआत शानदार रही। ओपनर फिल सॉल्ट ने नाबाद 56 रन की तेज़तर्रार पारी खेली और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। कप्तान रजत पाटीदार ने आखिरी में छक्का लगाकर 10 ओवर में ही जीत दिला दी। बेंगलुरु ने केवल 2 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

अब RCB 3 जून को फाइनल मुकाबला अहमदाबाद में खेलेगी। वहीं, हार के बावजूद पंजाब किंग्स को एक और मौका मिलेगा। वे 1 जून को क्वालिफायर-2 में एलिमिनेटर मुकाबले के विजेता से भिड़ेंगे। एलिमिनेटर मैच शुक्रवार को मुंबई और गुजरात के बीच खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here