5 IAS के बदले प्रभार, देखें आदेश…

0
197

5 IAS के बदले प्रभार, देखें आदेश…

 

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

रायपुर – राज्य सरकार ने 5 आईएएस अधिकारियों के प्रभार में फेरबदल किया है। डॉ. रोहित यादव, भा.प्र.से. (2002). सचिव, ऊर्जा विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड (CSPGCL), अध्यक्ष, छ.ग. स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! मोबाइल खरीदें और पाएँ आकर्षक उपहार और लाभ!

अविनाश चंपावत, भा.प्र.से. (2003), सचिव, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन तथा पुनर्वास विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पदेन राहत एवं पुनर्वास आयुक्त, आयुक्त, भू-अभिलेख, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

अंकित आनंद, भा.प्र.से. (2006), सचिव, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग, सचिव, आवास एवं पर्यावरण विभाग, अध्यक्ष, छ.ग. पर्यावरण संरक्षण मंडल को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ सचिव, वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ! तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!
युवा चौपाल यूज़र्स को विशेष लाभ!
तो आज ही करें अपना भविष्य सुरक्षित!

हिमशिखर गुप्ता, भा.प्र.से. (2007), सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव, गृह एवं जेल विभाग को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त सचिव, श्रम विभाग के पद पर पदस्थ करते हुए सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सचिव, गृह एवं जेल विभाग तथा श्रमायुक्त का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है।

चंदन कुमार, भा.प्र.से. (2011), विशेष सचिव, वित्त विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, संचालक, बजट का अति. प्रभार को केवल विशेष सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सौरभ कुमार, भा.प्र.से. (2009), मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति हेतु कार्यमुक्त होने की तिथि से मुख्य कार्यपालन अधिकारी, नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। शेष प्रभार यथावत् रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here