गाजियाबाद के दीपक कुमार ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया 

0
2724

दीपक कुमार ने माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया

जनपद गाजियाबाद के ब्लॉक मुरादनगर के अंतर्गत जलालाबाद गांव के दीपक कुमार ने विश्व की सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखला माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराया। दीपक कुमार भारतीय थल सेना में हवलदार के पद पर तैनात होने के साथ-साथ सेना की पर्वतारोही टीम के सदस्य भी हैं। इससे पहले भी दीपक दुनिया की 6 सबसे ऊंची पर्वत श्रृंखलाओं पर तिरंगा फहरा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हमारे साथ 10 एनसीसी के केडिट ने भी इस यात्रा में भाग लिया। उन्होंने बताया कि तकरीबन 2 महीने में यह पूरी यात्रा की जाती है। इस यात्रा का आखिरी भाग 15 मई से 18 मई तक सुबह 3:30 बजे एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा फहरा कर किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here