60 के हुए भाईजान, फैंस पर लुटाया प्यार

0
118

मुंबई । बॉलीवुड एक्टर सलमान खान शनिवार यानी आज अपना 60वां जन्मदिन मना रहे हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें ढेर सारी बधाईयां मिल रही हैं। हर साल की तरह इस साल भी अभिनेता ने अपने पनवेल स्थित फार्महाउस में जश्न मनाने से पहले पैपराजी के सामने केक काटा। इस मौके पर सलमान खान के साथ उनके पिता सलीम खान, उनकी भांजी और कुछ करीबी लोगों को देखा गया।

अपने जन्मदिन पर सलमान खान सादगी भरे लुक में दिखे। उन्होंने सिंपल ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम की जींस पहनी। अभिनेता के जन्मदिन को खास बनाने के लिए बड़ा केक आया, जिसे उन्होंने काटा और पैपराजी को अपने हाथों से खिलाया। अभिनेता को जन्मदिन की बधाई देने के लिए कुछ फैंस भी मौजूद थे, जो केक लेकर उन्हें विश करने पहुंचे थे। अभिनेता ने पैपराजी और अपने फैंस दोनों का खुले दिल से स्वागत किया। इस मौके पर सभी के चेहरे पर बड़ी सी स्माइल देखी गई।

सलमान की जन्मदिन की पार्टी में संगीता बिजलानी, रकुल प्रीत सिंह, मीका सिंह, महेंद्र सिंह धोनी, आदित्य रॉय कपूर और जेनेलिया डिसूजा को अपने बच्चों के साथ पार्टी में शामिल होते हुए देखा गया। जो सेलेब्स पार्टी में शामिल नहीं हो पाए, वे सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता को बधाई दे रहे हैं। जोया अख्तर समेत कई बड़े सितारों ने सलमान को जन्मदिन की बधाई दी।

Advertise With Us
ADVERTISE WITH US

Promote Your Business

Advertisement • Brand Promotion • News Coverage • Event Promotion

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺
📢 Advertise Now

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here