मशहूर एक्टर-डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन

0
160

मुंबई । फिल्म जगत से एक दुखद खबर आई है। मशहूर एक्टर-डायरेक्टर धीरज कुमार का निधन हो गया है। धीरज कुमार ने 80 साल की उम्र में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में अंतिम सांस ली है। धीरज कुमार लंबे समय से बीमार चल रहे थे।

सोमवार को करवाया गया था भर्ती

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

बताया जा रहा है कि, धीरज कुमार को निमोनिया का गंभीर संक्रमण हो गया था, जिसके चलते उन्हें अंधेरी स्थित कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था। जब उनकी हालत बिगड़ने लगी तो उन्हें आईसीयू में वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया, लेकिन उनकी तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ और मंगलवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया।

1970 में की करियर की शुरुआत

आपको बता दें कि, धीरज कुमार ने 1970 में बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरुआत की है। धीरज कुमार ने कई हिंदी फिल्मों में अभिनय किया था और दर्शकों का दिल जीता था। इसके बाद उन्होंने टेलविजन जगत में भी अपनी किस्मत आजमाई थी। टीवी जगत में धीरज कुमार ने एक सफल निर्माता-निर्देशक के रूप में अपनी पहचान बनाई। उन्हें सबसे अधिक प्रसिद्धि ‘ओम नमः शिवाय’ जैसे धार्मिक धारावाहिक से मिली, जो दूरदर्शन पर प्रसारित हुआ और व्यापक रूप से लोकप्रिय हुआ। इसके अलावा, उन्होंने ‘साईं बाबा’, ‘कन्हैया’, ‘श्री गणेश’ जैसे कई धारावाहिकों का निर्माण किया, जिनमें भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और नैतिक मूल्यों की स्पष्ट झलक देखने को मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here