अभनपुर में डबल मर्डर से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

0
168

अभनपुर। रायपुर से लगे अभनपुर क्षेत्र में बुजुर्ग दंपति की हत्या से सनसनी फैल गई है। आरोपियों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना के बाद मौके पर एसएसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही आसपास के लोगों से घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, घटना अभनपुर थाना क्षेत्र की है। ग्राम बिरोदा क्षेत्र में रहने वाले बुजुर्ग भूखन ध्रुवा पिता कार्तिक ध्रुव 62 वर्ष व पत्नी रूखमणी ध्रुव 60 वर्ष की हत्या कर दी गई। हत्यारें ने बेरहमी से वार कर पति-पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। बुजुर्ग का शव घर के कमरे में बिछी खाट पर मिला। वहीं, बुजुर्ग महिला का शव दूसरे कमरे के अंदर जमीन में खून से लथपथ मिला।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर अभनपुर पुलिस, एसीसीयू, एफएसएल यूनिट, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट, डाॅग स्क्वाड पहंचे। पुलिस मामले में आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस आशंका जता रही है कि आरोपियों ने पहले सोते हुये बुजुर्ग की हत्या की। फिर महिल को दौड़ाकर पकड़ा और उसकी हत्या कर दी।

पुलिस मामले में पंचनामा कार्रवाई कर आगे की जांच कर रही है। आशंका यह भी जताई जा रही है कि आपसी रंजिश के चलते हत्या की घटना को अंजाम दिया गया होगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here