बीजापुर में धमकी भरे पर्चे फेंकने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

0
9
Nby

सरपंच, उपसरपंच और ग्रामीण को दी गई थी धमकी; पुलिस ने जांच के बाद की कार्रवाई

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में मुरदंडा पंचायत के सरपंच, उपसरपंच और एक ग्रामीण को धमकी देने वाले पर्चे फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने माओवाद की आड़ में क्षेत्र में भय का माहौल बनाने के उद्देश्य से धमकी भरे पर्चे तैयार कर रास्ते में फेंके थे।

गांव में मिले थे सात धमकी भरे पर्चे

पुलिस के अनुसार, 7 अक्टूबर को मुरदंडा गांव में सात धमकीपूर्ण पर्चे मिले थे। इन पर्चों में पंचायत के सरपंच, उपसरपंच और एक ग्रामीण को धमकी दी गई थी। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

 जांच के बाद दो आरोपियों पर कार्रवाई

जांच के दौरान पुलिस को संदीप मड़कम और नागेश बोड़के की संलिप्तता का पता चला। पुलिस का आरोप है कि दोनों ने माओवाद की आड़ लेकर लोगों में डर पैदा करने के उद्देश्य से पर्चे तैयार किए और रास्ते में फेंके।

पुलिस ने संदीप मड़कम और नागेश बोड़के को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here