पूर्व सीएम नवीन पटनायक अस्पताल में भर्ती

0
142

ओडिशा। पूर्व मुख्यमंत्री और बीजू जनता दल के प्रमुख नवीन पटनायक की तबीयत बिगड़ गई है। पटनायक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, पूर्व सीएम नवीन पटनायक को डिहाइड्रेशन के कारण उनकी हालत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नवीन पटनायक ने अस्पताल से वीडियो जारी करके अपना हेल्थ अपडेट जारी किया है। आइए जानते हैं कि उन्होंने क्या कहा।

✦
✧
✦
🪔 FESTIVE GREETINGS 🪔
Alok Pandey Festival Greetings
✨ दीपावली एवं सभी पर्वों की हार्दिक शुभकामनाएँ ✨
✺

 

पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने ओडिशा के सम अल्टीमेट अस्पताल से एक वीडियो शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि “मैं सम अस्पताल में हूं। स्टाफ और डॉक्टर मेरी बहुत अच्छी देखभाल कर रहे हैं। आपकी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। अगर आप मुझसे मिलना चाहते हैं, तो नवीन निवास में आपका स्वागत है।”

 

78 साल के हो चुके हैं पटनायक

 

नवीन पटनायक 78 साल के हो चुके हैं। उनकी पार्टी बीजेडी ओडिशा में विपक्ष में है। हालांकि, इसके बावजूद वह लगातार राजनीति में एक्टिव हैं और जनता के मुद्दों को उठाते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने ओडिशा में हुई कई घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमला बोला है।

 

24 साल तक सीएम रहे हैं नवीन पटनायक

 

नवीन पटनायक लगातार 24 साल तक ओडिशा के सीएम रहे थे। हालांकि, बीते साल ओडिशा में हुए विधानसभा और लोकसभा चुनाव में नवीन पटनायक की बीजू जनता दल को काफी गहरा झटका लगा था। भाजपा ने राज्य में चुनाव जीतकर पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाई थी।

नवीन पटनायक बीते 24 सालों में एक भी चुनाव नहीं हारे थे। हालांकि, इस बार उन्हें अपनी विधानसभा सीट से हार झेलनी पड़ी। उन्होंने ओडिशा की हिंजली और कांताबंजी सीट पर चुनाव लड़ा था। हिंजली सीट पर उन्हें जीत मिली। हालांकि, वह कांताबंजी से चुनाव हार गए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here