ग्राम पंचायत आरा और लोदाम पंजीयन शिविर, 160 से अधिक आवेदन प्राप्त

0
62

जशपुरनगर । छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव अंतर्गत श्रम विभाग द्वारा आज ग्राम पंचायत आरा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष जशपुर गंगाराम भगत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक श्रमिकों की स्वास्थ्य जांच की गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मोबाइल मेडिकल यूनिट लगाई गई, जिसमें श्रमिकों का बीपी, शुगर, मलेरिया, बुखार एवं खून की जांच कर निःशुल्क उपचार किया गया। साथ ही श्रमिकों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

इसी क्रम में ग्राम पंचायत आरा और लोदाम में आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविर में 160 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। श्रम विभाग द्वारा 12 से 19 सितंबर तक विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित पंजीयन एवं नवीनीकरण शिविरों के माध्यम से अब तक 1000 से अधिक श्रमिकों का पंजीयन किया जा चुका है। इस अवसर पर जनपद पंचायत सदस्य श्रीमती सावित्री सिंह, श्रीमती शोभावती साय, ग्राम पंचायत आरा सरपंच श्री मनोज भगत, डॉक्टर आयुषी तिर्की, श्रम पदाधिकारी श्री मिलन कुमार राठिया सहित स्वास्थ्य एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

0Shares

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here