प्रदेश में महसूस हुए सुबह भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल रही 3.5 तीव्रता

0
33

जयपुर, 07 मार्च। प्रदेश में शनिवार सुबह भूकंप के हल्के झटकों से लोगों में कुछ समय के लिए हलचल मच गई। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.5 दर्ज की गई। झटकों का असर मुख्य रूप से सीकर जिले और उसके आसपास के इलाकों में महसूस किया गया। हालांकि कंपन हल्का होने के कारण कहीं से भी किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की खबर नहीं मिली है। नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप का केंद्र जयपुर से लगभग 69 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में, धरती की सतह से करीब पांच किलोमीटर नीचे स्थित था। यह झटके सुबह करीब 6ः30 बजे महसूस किए गए और कुछ ही सेकेंड तक रहे। स्थानीय लोगों के मुताबिक सीकर जिले के खाटूश्यामजी, पलसाना, धींगपुर और आसपास के क्षेत्रों में धरती में हल्का कंपन महसूस हुआ। अचानक आए इन झटकों के कारण कई लोग एहतियातन अपने घरों से बाहर निकल आए। पलसाना इलाके के कुछ निवासियों ने बताया कि भूकंप के दौरान उनके घरों के दरवाजे और खिड़कियां भी हिलने लगी थीं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here