सिरमौर में तेज़ रफ्तार ट्रक से बाइक सवार की मौत

0
154

सिरमौर जिला के पांवटा साहिब उपमंडल के शिवपुर में वीरवार रात एक तेज़ रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क के बीच रखकर प्रशासन और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और ट्रक को जलाने का प्रयास किया। ग्रामीणों का आरोप था कि सूचना देने के एक घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची, जिसके कारण स्थिति और बिगड़ गई। जब दो पुलिसकर्मी पहुंचे, तो ग्रामीणों ने उन्हें मौके से खदेड़ दिया। बाद में विधायक और थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की गहनता से जांच शुरू कर दी है। एसपी सिरमौर ने कहा कि पुलिस टीम को सूचना मिलते ही भेजा गया था और मामले की पूरी जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here